29 Mar 2026, Sun

सेनानायक आईआरबी द्वितीय, श्वेता चौबे द्वारा साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी

देहरादून। आज श्वेता चौबे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून द्वारा साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान “फिट इंडिया, फिट उत्तराखण्ड” अभियान के तहत जवानों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को सुनिश्चित करने हेतु दौड़-चाल एवं अन्य व्यायामात्मक अभ्यास कराए गए।

परेड उपरांत द्वारा वाहिनी भोजनालय, सीपीसी कैन्टीन एवं होप टाउन कैफे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था में विविधता लाने हेतु सप्ताह में दो बार पहाड़ी व्यंजन बनाए जाने हेतु दलनायक ड्यूटी दल को निर्देश निर्गत किए गए।

इसी क्रम में, वाहिनी में संचालित निर्माण कार्यों के अंतर्गत बाउंड्री वॉल एवं आरटीसी भवन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई एवं निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त, द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाली भारोत्तोलन एवं पॉवर लिफ्टिंग पुलिस प्रतियोगिता हेतु समुचित तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप सेनानायक चक्रधर अन्थवाल, सहायक सेनानायक डॉ. पूर्णिमा गर्ग, शिविरपाल सिद्धार्थ कुकरेती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *