31 Mar 2026, Tue

हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा “सुशासन शिविर-3” में मानचित्र स्वीकृति हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश

हरिद्वार। हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की बैठक में उपाध्यक्ष सोनिका मीणा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि “सुशासन शिविर-3” के अंतर्गत रुड़की, हरिद्वार तथा भगवानपुर क्षेत्रों में एकदिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को भवन निर्माण से संबंधित मानचित्र स्वीकृति (मैप अप्रूवल) प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करना और सेवाओं में पारदर्शिता लाना है। शिविरों में नागरिकों से आवासीय भवन निर्माण के नए एवं लंबित मानचित्र स्वीकृति आवेदन सीधे प्राप्त किए जाएंगे। स्थल पर ही तकनीकी अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच, मार्गदर्शन और दस्तावेजों की पुष्टि की जाएगी।

सोनिका, वीसी एचआरडीए

प्राधिकरण के अनुसार, यदि कोई आवेदक नियत तिथि में शुल्क जमा करता है तो उसका मानचित्र स्थल पर ही अवमुक्त (स्वीकृत) किया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बार-बार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और “जन सहायता — एक स्थान पर समाधान” की भावना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसहायता शिविर आगे भी अन्य क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को योजनाओं, मानचित्र स्वीकृति और निर्माण अनुमति से जुड़ी सभी जानकारी और सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके।

शिविरों की तिथियाँ शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *