हरिद्वार
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में क्राईम मीटिंग आयोजित
पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए नए भवनों के निर्माण के मांगे प्रस्ताव
जर्जर भवनों के विनष्टिकरण की प्रक्रिया भी शुरु करने के दिए निर्देश
फेक आइडी वाले सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी कसेगा शिकंजा

फेक ID दिखा शादी, प्रेमसंबंध बनाने वाले आएंगे ऑपरेशन कालनेमी की जद में
जारी अज्ञात शवों की शिनाख्त अभियान में और अधिक मेहनत को बताया जरुरी
विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों को पुख्ता तौर पर संग्रहित करने पर दिया जोर

आज दिनांक 15.09. को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय में माह अगस्त की अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एसपी क्राईम, एसपी सिटी, एसपी देहात समेत जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर अभिसूचना ईकाई एवं अन्य ऑफिसर्स सम्मिलित हुए।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा बीते माह जनपद में घटित विभिन्न अपराधों एवं उनके अनावरण की समीक्षा करते हुए विवेचकों को अभियुक्तों के खिलाफ माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए सटीक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने को महत्वपूर्ण बताया।

