कांवड़ मेले के दौरान, जब एक ओर तपती धूप लोगों की हिम्मत आज़माती है, तो दूसरी ओर मूसलाधार बारिश राहें रोकने की कोशिश करती है लेकिन ‘ख़ाकी’ न थमती है, न झुकती है।
हरिद्वार पुलिस हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभा रही है, ताकि हर शिव भक्त की यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बन सके।

