हरिद्वार ।
उप नगरी कनखल में शिक्षक दिवस के मौके पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। नगर निगम हरिद्वार के कचरा डंप के पास पड़ी कौड़ियों की भूमि को तत्कालीन एम एन ए वरूण चौधरी I A S द्वारा 56 करोड़ में ख़रीदकर नगर निगम को 50 करोड़ की चपत लगा दी थी।जिसको चिंगारी सांध्य दैनिक ने उजागर किया था।

जसके बाद वरूण चौधरी व कई अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया और विजिलेंस जांच अभी तक चल रही है। वरुण चौधरी व कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ घोटाला उजागर करने के वाले पत्रकार नरेश गुप्ता व रामेश्वर गोड़ को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया।

