14 Feb 2026, Sat
Breaking

कोतवाली नगर पुलिस ने मेडिकल स्टोरो में लगे सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरे न होने पर 14 मेडकल स्टोरो का किया चालान

एक लाख चालीस हजार (140000) रुपये की धनराशि जुर्माने से दण्डित किया गया

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मेडिकल स्टोर्स की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे व अन्य अनियमितताओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।

एसएसपी के निर्देशन के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व कोतवाली नगर क्षेत्र के संपूर्ण मेडिकल स्टोरो की चैकिंग हेतु थाने से पुलिस टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे।

जिन मैडिकल स्टोरो में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे उनके मेडिकल स्वामियो का मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अन्तर्गत धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर *एक लाख चालिस हजार 140000 रुपये धनराशि के जुर्माने से दण्डित किया गया* चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed