अलीगढ़। अलीगढ़ के कस्बा खैर में बाइक शोरूम चलाने वाले अन्नपूर्णा पुरी के मित्र रहे अभिषेक गुप्ता की हत्या अन्नपूर्णा पुरी व उसके पति अशोक पांडे ने सुपारी किलर फजल व आसिफ के द्वारा ₹3 लाख देकर कराई थी। अलीगढ़ पुलिस ने काफी छानबीन और पूछताछ करने के बाद अन्नपूर्णा पुरी के पति अशोक पांडे को व हत्यारे फजल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जबकि तीसरा हत्यारा आसिफ भी अलीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है ।अब इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड हसीना अन्नपूर्णापुरी महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा की अलीगढ़ पुलिस को तलाश है अलीगढ़ पुलिस में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा पुरी पर ₹25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।

