14 Feb 2026, Sat

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बन्दूक व 40 कारतूस के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ द्वारा थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गयी गिरफ्तारी ।

एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, उ0प्र0 से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े है तार ।

पकड़े गये अभियुक्त का सम्बन्ध वर्ष 2016 में पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक काण्ड से रहा है जिसमें अभियुक्त द्वारा नाभा जेल ब्रेक के अभियुक्तों/कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस उपलब्ध कराये गये थे जिनका प्रयोग जेल ब्रेक में हुया था अभियुक्त उस मामले में साढ़े छःसाल पिटयाला जेल में निरुद्ध रहा। तथा एनआईए द्वारा वर्ष 2023 में उसकी गनहाऊस में रेड की गयी थी जिसमें एनआईए दोनों भाइयों को पकड़कर पूछताछ हेतु अपने साथ ले गयी थी ।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्य एसटीएफ की कुमाऊं युनिट द्वारा अब तक कुल 04 प्रकरणों में 16अवैध पिस्टल, 01 बंदूक व 40 जिन्दा कारतूसो के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

देहरादून। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट द्वारा कल देर रात्रि थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति मौ0 आसिम पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम धनसारा थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर भारी मात्रा में अवैध असलहों व गोला-बारुद के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *