12 Feb 2026, Thu
Breaking

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई — 36 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर ‘सुक्खा ’ गिरफ्तार

जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब थाना नानकमत्ता पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी ग्राम पचपेड़ा भट्टा, को 120.10 ग्राम स्मैक, अवैध तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तारी रुद्रपुर हाईवे स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के सामने उस समय हुई, जब पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन देखते ही अचानक झाड़ियों की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने भागते-भागते अवैध तमंचा निकाल लिया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

कई मामलों में वांछित था आरोपी, पंजाब में छुपकर रह रहा था

पकड़े गए आरोपी सुखविंदर उर्फ सूखा के खिलाफ थाना नानकमत्ता में NDPS और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह पंजाब भाग गया था और गिरफ्तारी वाले दिन ही अपने घर लौटा था। पुलिस को देखकर घबराहट में उसने भागने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed