31 Mar 2026, Tue

हरिद्वार में कांवड़ियों के अनेक रंग । हरिद्वार से दिल्ली ,हरियाणा व उत्तर प्रदेश तक के हाई वे पर कांवड़ियों का कब्जा।

हरिद्वार । हरिद्वार में सावन के महीने में चल रही कांवड़ यात्रा का आज अंतिम दिन है कल शिवरात्रि को सभी कांवड़िए अपने-अपने शिवालयों पर हरिद्वार से ले जाया गया गंगाजल चढ़ाएंगे। आज हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की दौड़ चल रही है, पूरी धर्मनगरी डाक कांवड़ियों से पैक है ।

सभी पार्किंग और दिल्ली हाईवे पर कावड़ियों का कब्जा नजर आ रहा है, हाईवे पर डीजे की आवाज, हर हर महादेव, बम बम भोले और सिटीयो की आवाज के साथ शिव भक्त दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं दरअसल कांवड़ यात्रा के दो चरण होते हैं पहले चरण में कांवड़िए पैदल कांवड़ लेकर जाते हैं दूसरे और अंतिम चरण में डाक कांवड़िए गंगाजल दौड़ लगा कर ले जाते हैं।

डाक कांवड़ का समय निर्धारित होता है। जिसमें कांवड़िए दौड़ लगाकर हरिद्वार से अपने शिवालय तक गंगाजल लेकर जाते हैं। आज दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की भागम भाग नजर आ रही है।और ये दौड कल सुबह तक निरंतर चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *