29 Mar 2026, Sun
Breaking

मेलाधिकारी, कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार श्रीमती सोनिका द्वारा कुम्भ मेला क्षेत्र के जनपद टिहरी, पौड़ी गढ़वाल व देहरादून का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान उनके द्वारा कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत आवश्यक अवस्थापना सुविधायें जैसे-सड़कों की स्थिति, अस्थाई पार्किंग एवं घाटों के आवश्यक आवश्यक कार्य का आकलन किया गया।

उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका परिषद आदि विभागों को अतिशीघ्र आगामी कुम्भमेला-2027 के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यो के आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा स्वर्गाश्रम क्षेत्र एवं नीलकण्ठ सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। नीलकण्ठ सड़क मार्ग की स्थिति सुधारने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उनके द्वारा लक्ष्मण झूला अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आगामी कुम्भमेला-2027 के दृष्टिगत व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी, श्री मनजीत सिंह, उप जिलाधिकारी, नरेन्द्रनगर श्री आशीष घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता श्री अनुभव नोटियाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed