15 Feb 2026, Sun
Breaking

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, लोकेश्वर सिंह द्वारा पुलिस लाईन पौड़ी में ली गयी, माह जुलाई की मासिक अपराध गोष्ठी

श्री नीलकण्ठ श्रावण कावड़ मेला ड्यूटी व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन तथा आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने पर पुलिस टीम की थपथपाई पीठ

‘ड्रंक एण्ड ड्राइव’ एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों के विरूद्ध और अधिक प्रभावी रूप से कार्यवाही रखें जारी

जनपद में पंजीकृत होने वाले अभियोग मुख्यतः साईबर ठगी, चोरी एवं महिला अपराध से सम्बन्धित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के साथ ही बेहतर रूप से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शीघ्र नियमानुसार करें निस्तारण

जनपद में थानों पर सीसीटीएनएस के अन्तर्गत भरे जाने वाले फॉर्म व डाटा रखें अपडेट, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों के ऑनलाइन सत्यापन पर विशेष रूप से किराएदारों, मजदूरों, घरेलू सहायकों, हॉस्टल/पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए

जुलाई माह में आयोजित महत्वपूर्ण कांवड़ यात्रा एवं त्रिस्तरीय चुनाव को सकुशल सम्पादन करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 81 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

मासिक अपराध गोष्ठी

पौड़ी। आज पुलिस लाइन पौड़ी में माह मई की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस गोष्ठी से पूर्व महोदय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों व अन्य शाखा प्रभारियों के वाहनों को चेक कर वाहनों के व्यवस्थित रखरखा, पुलिस कैन्टीन एवं लाईन परिसर में बेहतर साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, लोकेश्वर सिंह द्वारा अधीनस्थों को निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस बल द्वारा कांवड़ मेला ड्यूटी, पंचायत चुनाव एवं आपदा सीजन में जिस जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया गया, वह पूरे जनपद पुलिस के अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस वर्ष आयोजित कांवड़ यात्रा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल, एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा राहत दल ने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। समस्त पुलिस बल के कार्मिक इस उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई के पात्र हैं। आशा की जाती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

समस्त थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध वाहन सीज, चालान एवं ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में उनके अभिभावकों/वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद में पंजीकृत अभियोगों में से अधिकांश मामले साइबर ठगी, चोरी एवं महिला अपराध से संबंधित पाए जा रहे हैं। इन संवेदनशील अपराधों के शीघ्र निस्तारण हेतु समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। सभी थानों में नियुक्त विवेचक विवेचनाओं का गुण दोषों के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें व थानों में लम्बित विवेचनाओं में भी आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र अभियोगों का सफल निस्तारण करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed