हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी द्वारा नगर निगम के लिये खरीदी गई 58 करोड़ की जमीन का मामला इतना तूल पकडा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रणवीर चौहान को सौंपी गई है रणवीर चौहान एक सुलझे हुए और गंभीर अधिकारी माने जाते हैं अब इस जांच के हो जाने के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा यदि इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसको दंडित करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।इस जांच के आदेश हो जाने के बाद जो लोग भी इस प्रकरण से जुड़े है।उनके चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई है।मुख्यमंत्री मंत्री कई बार कह चुके है की राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है लेकिन अधिकारी हैं कि इस राज्य को भ्रष्टाचार युक्त बनाने पर आमादा है।

जांच अधिकारी रणवीर चौहान ने जमीन बेचने वालों के खाते फ्रीज करने के आदेश दिये है।खातों से कई करोड़ रु गायब है। जांच अधिकारी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को किये है आदेश।

