16 Feb 2026, Mon
Breaking

नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार, नवनीत सिंह ने किया पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण

नियुक्त स्टॉफ का लिया परिचय, पीड़ित की समय रहते मदद को बताया बेहद जरूरी

सभी प्रभारियों को सुस्पष्ट निर्देश, स्टॉफ समय से कार्यालय पहुंचे और वितरित कार्यों को रखे अपडेट

हरिद्वार। नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण किया गया। इस दौरान एसएसपी भुल्लर द्वारा सभी शाखा प्रभारियों व नियुक्त स्टॉफ एवं किये जा रहे कार्यों की जानकारी की।

भ्रमण के दौरान एसएसपी भुल्लर द्वारा सभी प्रभारियों को सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि कार्यालय स्टॉफ निर्धारित समय से कार्यालय में आएं व दिए गए कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करे। जनता द्वारा किए गए आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *