13 Feb 2026, Fri

कुख्यात विनय त्यागी की मौत, एम्स ऋषिकेश में चल रहा था इलाज, बुधवार को लक्सर में पुलिस कस्टडी में हुआ था हमला

देहरादून। कुख्यात विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बुधवार को कुख्यात विनय त्यागी पर लक्सर कोर्ट में पेशी को ले जाते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी।

इसके बाद उसको एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में दोनों शूटरों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए शूटर शेरा ने बताया कि उसको कुख्यात से अपना पुराना हिसाब किताब चुकता करना था। इसलिए वह हत्या करने के इरादे से अपने साथी के साथ आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *