देहरादून। अभी हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें पांच मंत्री शामिल किए गए हैं। हालांकि अब इन मंत्रियों के पास राज्य की सेवा के लिये कोई ज्यादा समय नहीं है। मात्र एक साल का भी समय मंत्रियों के पास नहीं बचा है। लेकिन इन मंत्रियों में सबसे ज्यादा वजनदार विभाग मदन कौशिक के पास ही कहे जा सकते हैं।
मदन कौशिक के पास पंचायत राज, वित्त मंत्रालय ,आयुष व आपदा प्रबंधन जैसे प्रमुख विभाग हैं। इनमें से आपदा प्रबंधन व पंचायत राज के पास अच्छा खासा बजट रहता है। और इस बजट के जरिए वे पूरे राज्य में अच्छा खासा विकास करा सकते हैं। और अब मदन कौशिक किसी के दबाव में भी काम नहीं करेंगे, वह खुलकर खेलेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोधी खेमे के एकमात्र नेता मदन कौशिक ही हैं, जो धामी मंत्रिमंडल में मौजूद है।

अब राज्य सरकार के मुखिया भी मदन कौशिक पर ज्यादा अंकुश शायद न लगा सके।लेकिन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह को आला कमान का पूरा आशीर्वाद प्राप्त है, इसी लिए वे खुलकर बैटिंग कर रहे है, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है की मदन कौशिक को तो मजबूरी में मन्त्री मण्डल में शामिल किया गया है। जबकी हरिद्वार में तो मिनी मुख्यमंत्री के रूप में लुँगी वाले नेता जी बखूबी समाज सेवा में लगे हुए ही है।

