20 Mar 2026, Fri
Breaking

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में आयोजित में विभिन्न कार्यक्रम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

हरिद्वार 20 मार्च 2026

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऑनलाइन के माध्यम से सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है।

सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूर्ण कर ले।उन्होंने कहा कि जनपद का मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा तथा विधानसभा,तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें 24 मार्च को विकासखंड नारसन,भगवानपुर एवं खानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 25 मार्च को विकास खंड लक्सर,रुड़की एवं बहादराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए ताकि संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को वृहद स्तर पर चलाया जाए जिसके लिए उन्होंने जनपद में सभी ग्राम पंचायतों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, तहसील,नगर निगम एवं ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिए गए है उसी के तहत सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर की जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों एव जनहितकरी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के साथ साथ चिकित्सा शिविर,रक्तदान शिविर, दिव्यांनजनों के लिए कैंप का आयोजन किया जायेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम,मैराथन दौड़/खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *