29 Mar 2026, Sun

बृहस्पतिवार की शाम को उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारी और 24 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं ,जिसमें मुख्य रूप से हरिद्वार के जिला विकास अधिकारी रह चुके प्रतीक जैन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है, । स्वाति भदौरिया जिलाधिकारी पौड़ी।

देहरादून। शासन ने मनीष कुमार को जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है ,डॉ नीरज खैरवाल को सचिव भाषा, स्वाति भदोरिया को जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी और दीप्ति सिंह को महानिदेशक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य कई आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में खासतौर पर हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त रहे दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के साथ अपर मेलाधिकारी ,कुंभ मेला हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,फिंचाराम हरिद्वार के एडीएम और देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *