10 Mar 2026, Tue

मेयर और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के फील्ड असेसमेंट की तैयारियों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। आज नगर निगम देहरादून के सभागार में महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त, नमामि बंसल (आईएएस) की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के फील्ड असेसमेंट की तैयारियों के क्रम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों के संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों एवं अन्य हितधारकों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न इंडिकेटर्स, ओडीएफ (ओडीएफ) प्रमाण पत्र तथा गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुति के साथ की गई। इस प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के मूल्यांकन मानकों, शहर की वर्तमान स्थिति तथा आगामी फील्ड असेसमेंट के लिए आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा संस्थानों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस संदर्भ में नागरिकों एवं गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *