31 Mar 2026, Tue

कप्तान के निर्देश पर संदिग्धों पर रखी जा रही पेनी नजर का आया सकारात्मक रुझान

रुड़की

अवैध पिस्टल और तमंचा लिए दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

कांवड़ के दौरान करने वाले थे बड़ी वारदात, प्लान हुए नाकामयाब

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के निर्देशन में दिनांक 11.07.2025 को SSI अजय शाह कोतवाली गंगनहर और पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले मार्ग रुड़की से रिजवान तथा सलमान उर्फ लाखा नाम के दो संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध पिस्टल .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने रुड़की शहर तथा गैर राज्य के कई नामचीन लोगों के नाम उगले है जिनके विरुद्ध भी पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *