पिथौरागढ़। विगत दिनों जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में दो पुरुषों एवं एक महिला की हुई मृत्यु की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस पूरी तत्परता व सक्रियता के साथ जांच में जुटी हुई है। इन मामलों की गहन जांच हेतु क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में विभिन्न पुलिस एवं एसओजी टीमों को लगाया गया है।

रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़
प्रदीप दरियाल प्रकरण (थाना बलुवाकोट)
मामले में विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो मृत्यु के कारणों की हर तकनीकी व साक्ष्यिक पहलू से पड़ताल कर रही है। थाना बलुवाकोट में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बसन्ती देवी प्रकरण (थाना नाचनी)
मृतका की मृत्यु के संबंध में थाना नाचनी में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई है। जांच में कोई भी बिंदु छोड़ा नहीं जा रहा है।
प्रकाश सिंह प्रकरण (कोतवाली पिथौरागढ़)
चण्डाक क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
फॉरेन्सिक टीम द्वारा सभी घटनास्थलों से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
मृतकों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।
सीसीटीवी फुटेज गहनता से खंगाले जा रहे हैं।
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है एवं उनसे पूछताछ की जा रही है।

