1 Apr 2026, Wed

कोटद्वार में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

कोटद्वार

कोटद्वार, 17 सितंबर

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक, श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कोटद्वार नगर वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के समीप नगर वन में आलूबुखारा का पौधा रोपित किया और पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखा है और उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कोटद्वार बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने इसे मानवता और समाजसेवा की ओर प्रेरित करने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *