28 Mar 2026, Sat

4 अप्रैल को पीएम मोदी आ सकते है देहरादून , उत्तराखंड को मिल सकते हैं बड़े तोहफे!

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का 4 अप्रैल का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के गणेशपुर (बिहारीगढ़) में लैंड करेंगे, जहां अस्थायी हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ एक ही वाहन में सवार होकर करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करते हुए उत्तराखंड में प्रवेश करेंगे।

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के विकास से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इस सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। सभा के बाद प्रधानमंत्री जीटीसी हेलीपैड से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में ही उनका चार बार प्रदेश दौरा हो चुका है। ऐसे में इस प्रस्तावित दौरे को भी राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *