30 Mar 2026, Mon
Breaking

“थाना दिवस” — पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु, एस पी रेखा यादव ने की थानों में आयोजित कार्यक्रम की अध्य्क्ष ता।

पिथौरागढ़। आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊं रेंज के सभी जनपदों के प्रत्येक थाने में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है । जिस क्रम में आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद के सभी थानों में थाना दिवस आयोजित किया गया। एसपी रेखा यादव ने स्वयं कोतवाली पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक ग्रामीणों एवं नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना, समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।

इसके अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी ने थाना जाजरदेवल में तथा पुलिस उपाधीक्षक धारचूला केएस रावत ने कोतवाली धारचूला में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों ने अपने–अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से थाना दिवस संचालित किया।

जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि “जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed