14 Feb 2026, Sat
Breaking

मायावती के गुणगान का मतलब बीजेपी का गुणगान 23 माह जेल में विताकर बाहर आए आजम खान को सरकार ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा, मायावती की लखनऊ रैली के चर्चे सुन किया था मायावती का गुणगान,

रामपुर

उत्तर प्रदेश सरकार में अब बीजेपी उन लोगों पर भी मेहरबान होने लगी है जो मायावती का गुणगान करते हैं ताजा तरीन मामला दिखाई दे रहा है , उत्तर प्रदेश के रामपुर से राजनीति का ध्वज लहराने वाले आजम खान को लेकर है। आजम खान 23 महीने तक जेल में रहने के बाद हाल ही में खुली हवा में सांस लेने के लिए जमानत पर बाहर आए हैं, ।

आजम खान ने किया ,मायावती का गुणगान मिल गई वाई श्रेणी की सुरक्षा।

लखनऊ में हुई बहन मायावती की विशाल जनसभा को देखकर जहां राजनीतिक नेताओं के गुणा भाग शुरू हो गए हैं ,वहीं आजम खान ने भी मायावती का गुणगान कर दिया, जबकि इससे पहले अखिलेश यादव रामपुर जाकर आजम खान से मिल आए थे। लेकिन अखिलेश यादव के रामपुर जाने का और आजम खान से मिलने का कोई असर आजम खां पर नही पड़ा।

जबकि मुलायम सिंह की बदौलत ही आजम साहब का जलवा उत्तर प्रदेश में हुआ करता था ।एक जमाना था के आजम खां की भेंस भी खो जाती थी तो पूरा थाना भैंस तलाश करने में लग जाता था । मायावती का गुणगान करते ही आजम खान को सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है,

अब तो समझ मे आ गया होगा की बहन जी किसके लिए राजनीति कर रही है।

अब आम जनमानस की समझ में आ गया होगा की चाहे भाजपा का गुणगान कर ले, और चाहे बीएसपी सुप्रीमो मायावती का गुणगान कर ले राज्य सरकार की तरफ से तोहफे मिलते ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed