1 Apr 2026, Wed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की

देहरादून। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1200 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की।

केंद्र सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में आई आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे के लिए आए थे ।लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह हवाई सर्वे नहीं कर पाए।

और उन्होंने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की, साथ ही उत्तराखंड राज्य को 1200 करोड रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की, जबकि राज्य सरकार ने 5700 करोड रुपए की मांग की थी, प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख व घायलों के लिए 50-50 हजार की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *