मुख्य आरोपी प्लांट हेड को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
नामी कंपनी के प्लांट हेड सहित अन्य पर लगे गंभीर आरोप, सिडकुल क्षेत्र का है मामला
नाबालिक लड़कियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कराते है बंधुआ मजदूरी, नाबालिगों के हाथ पैर बांधने व मारपीट के हैं आरोप
हाथ पांव बांधने का वीडियो मिला पुलिस को, चोरी कबूलने का बनाया जा रहा था दबाव शेष बचे लोगो को चिन्हित कर गिरफ्तारी की तैयारी
हरिद्वार/सिडकुल। दिनांक 24/03/2026 को कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी सिडकुल में मशीन पर काम करने वाली कुछ महिलाओं/ युवतियों ने थाना सिडकुल आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी के हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर उनमें से दो युवतियों जो वास्तव में नाबालिग थी के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कंपनी में काम पर रखने, दिनांक 24/03/ 2026 को उपरोक्त महिलाओं को बुलाकर तलाशी दिलवाने तथा अपने ऑफिस में ही उपरोक्त लड़कियों का दुपट्टा निकालकर और उनके गले में जबरदस्ती डालकर हाथ पैर बांध मारपीट और बेइज्जत करने के आरोप लगाए।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचक द्वारा मुकदमे के मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले। रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है।
प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पकड़ा गया आरोपी-
प्लांट हेड रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर नोएडा हाल पता पीठ बाजार थाना बहादराबाद उम्र 42 वर्ष

