15 Feb 2026, Sun
Breaking

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं पोषण कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं पोषण कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई । बैठक मे स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये गये कि गर्भवती लाभार्थियों के एएनसी चेकअप को बढ़ाने के लिए गर्भवती महिलाओें को विभाग द्वारा फोन करवाए जाये। उद्योगों में कार्यरत गर्भवती महिलाओें के लिए पेड अवकाश की सुविधा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाये ।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रसव पूर्व भ्रूण की जाँच के संबंध में की गई कार्यवाही से प्रत्येक माह सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सेक्स रेश्यो के आंकडे स्पष्ट न होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि एक सप्ताह के अंदर गांव बार डाटा उपलब्ध कराया जाय जिससे कम सेक्स रेश्यो वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त ध्यान देकर सेक्स रेश्यो को बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति तैयार कर कार्यवाही की जा सके। जिससे नीति आयोग को भेजी जाने वाली प्रगति में सुधार किया जा सके।

समीक्षा बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, स्वास्थ्य विभाग से डा0 कोमल, डा0 आरती बहल, अपर सांख्यकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, एनएचएम से निम्मी राणा, अंजना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed