12 Feb 2026, Thu
Breaking

समान नागरिक संहिता कानून के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

समान नागरिक संहिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

यूसीसी पोर्टल पर सबसे अधिक विवाह पंजीकरण करने में जनपद हरिद्वार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यूसीसी लागू करने में पहला राज्य बना उत्तराखंड जिसने सफलता पूर्वक एक वर्ष का समय पूर्ण कर लिया है: मदन कौशिक

जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में हरिद्वार जनपद में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है समान नागरिक संहिता कार्यक्रम

यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 73 ग्राम प्रधानों, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव के क्षण है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने में देश का पहला राज्य है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है। जिसने सफलता पूर्व एक वर्ष का समय पूर्ण कर लिया गया है तथा पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है।

उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में घोषणा की गई थी कि भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी तो समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार बनते ही जनता से जो वादा किया गया था वह मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा करते हुए 27 जनवरी 2025 को प्रदेश में यूसीसी कानून लागू किया गया जिसमें सभी के लिए एक समान कानून लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में यूसीसी पंजीकरण कराने में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सभी अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने बेहतर ढंग से कार्य किया है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के लिए गर्व की बात है कि यूसीसी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें 02 अधिकारी हरिद्वार के शामिल है, जिसमें विकास खंड बहाराबाद के रावली महदूद में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप चौहान एवं सुल्तानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रियंका शामिल है।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए समान कानून लागू किया गया है, जिसमें सभी धर्म वर्ग में कोई भेदभाव नहीं है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगति एवं खुशहाली के लिए सभी मिल जुलकर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज के ही दिन जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया, जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है उन्हें आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed