हरिद्वार।
नरेश गुप्ता
हरिद्वार जनपद में महिला विंग की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा इस समय अपनी नाबालिक पुत्री के साथ यौन शोषण कराने के आरोप में हरिद्वार जिला कारागार की शोभा बढ़ा रही हैं ,साथ ही उनके युवा प्रेमी जिसको उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री को सौपा था , वे भी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष भाजपा के साथ ही जिला कारागार हरिद्वार में जेल की हवा खा रहे है।

अनामिका शर्मा को बीजेपी से निकाला गया।20 करोड़ की संपत्ति कहा से आई।
अनामिका शर्मा के ऊपर आरोप लगने के बाद अनामिका शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। अब वह किसी भी पार्टी की सदस्य नहीं है, लेकिन जितने दिन तक भी वे बीजेपी में रही या उससे पहले बीजेपी में व बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रही उस दौरान उन्होंने क्या वास्तव में 20 करोड रुपए की संपत्ति एकत्र कर ली थी। क्योंकि अभी जिला कारागार से तीन दिन की पैरोल पर पुलिस द्वारा जब उनको आगरा ले जाया जा रहा था, तब जिला कारागार हरिद्वार के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों से उन्होंने खुलकर कहा कि मेरे पति ने मेरे 20 करोड रुपए हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा है, मैं अपने पति से डाइवोर्स चाहती हूँ। यह बात सुनकर की महिला नेत्री के पास 20 करोड रुपए की संपत्ति है ,लोग दंग रह गए। अनामिका शर्मा के पति ने ही उसके विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री का यौन शोषण कराने का आरोप लगाते हुए अनामिका शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।जिसके आधार पर ही पुलिस ने मैडम को गिरफ्तार किया है।

अनामिका शर्मा के नेताओं व अधिकारियों से ख़ास रिश्ते।अनामिका शर्मा के मोबाइल में है ,तमाम नेताओ व अधिकारियों की कुंडली।
पूर्व महिला नेत्री बीजेपी के तमाम नेताओं पूर्व मंत्रियों पूर्व मुख्यमंत्री, व बीयूरोक्रेट्स के साथ भी संपर्क रह चुके है ।संपर्क होने के साथ-साथ अनामिका शर्मा के मोबाइल फोन में काफी लोगों की वीडियो ,फोटोग्राफ्स व वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद है ।हालांकि यह फोन पुलिस के पास है और पुलिस ने इस फोन की गहराई से छानबीन तो कर ली होगी, और तमाम सुंदर-सुंदर चेहरे और वीडियो पुलिस को देखने को शायद मिल भी गये हो ,लेकिन पुलिस इस बात की शायद हामी ही ना भरे की उसको अनामिका शर्मा के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मिला है ,हो सकता है कुछ चीज सार्वजनिक न करने की हो तो उनको कोर्ट के सामने बतौर प्रमाण इन्वेस्टिगेशन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है ।
किसकी सिफारिश पर बनाई गई थी,अनामिका शर्मा महिला बीजेपी की जिलाध्यक्ष, जबकि मैडम पहले से ही काफी चर्चित थीं।
अब बात यह है की महिला भाजपा जिला अध्यक्ष की ताजपोशी करने के लिए किस बीजेपी या संघ के नेता ने सिफारिश की थी जिसके चलते अनामिका शर्मा को अच्छा खासा सत्ताधारी दल भाजपा में पद मिल गया था, और इस पद के चलते शायद अनामिका शर्मा ने काफी कमाई भी की है। या इस पद से पूर्व उनके संबंध कई मंत्रियों व पूर्व मुख्यमंत्री से रह चुके हैं तथा अधिकारियों की भी गिनती कम नहीं है जिनके साथ अनामिका शर्मा के संबंध रहे।

कही उसी दौरान तो अनामिका शर्मा ने इतनी मोटी दौलत एकत्र नहीं की ,क्या इसकी जांच राज्य सरकार करा पाएगी की यह 20 करोड रुपए की जो संपत्ति अनामिका शर्मा ने बताई है वह संपत्ति कहां है ,मोबाइल के जरिए अनामिका शर्मा ने अपने भाई से जिला कारागार से वार्ता की थी जिसमें अपना कीमती सामान इधर उधर न होने देने की व उसको शीघ्र जेल से बाहर निकलवाने की बात की थी 20 करोड़ रुपए की रकम छोटी-मोटी रकम नहीं होती है ,और एक महिला नेत्री 20 करोड रुपए को लेकर इस तरह के आरोपो के जरिए उसको फसाने का आरोप अपने पति के ऊपर ही लगा रही है, क्या राज्य सरकार व पुलिस अनामिका शर्मा के पास आई 20 करोड रुपए की संपत्ति की जांच कर पाएगी या यह मैटर ठंडे बस्ते में ही चला जाएगा।
मामला भाजपा के बड़े नेताओं से जुड़ा है।
यह प्रकरण कई बड़े बीजेपी नेताओं से जुडा होने के साथ-साथ राज्य के कई आला अफसरो के साथ भी जुड़ा हुआ है ।इसलिए अभी तक इस प्रकरण को लेकर कोई जांच पार्टी की तरफ से शुरू नहीं की गई है ।पुलिस अपनी जांच कर रही है ।
अभी और जरूरत पड़ी तो अनामिका और उसके प्रेमी को पुनः रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जा सकती है ।फिलहाल अनामिका शर्मा व उसका प्रेमी जिला कारागार हरिद्वार में पॉक्सो एक्ट के तहत बन्द है।व अनामिका शर्मा से सम्बंध रखने वाले सत्ता धारी दल के नेता ,मंत्री व की अफसर परेशान है।

