हरिद्वार। बीते रोज महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज द्वारा की गई पत्रकार वार्ता और जूना अखाड़ा के पदाधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद संत समाज में हलचल तेज हो गई है।
इस मामले में जूना अखाड़े के संत स्वामी उमेश पुरी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रबोधानंद पर तीखा हमला बोला और उन्हें चरित्रहीन व्यक्ति तक कह दिया। सूत्रों के अनुसार, स्वामी प्रबोधानंद गिरि द्वारा लगाए गए आरोपों को संत समाज गंभीरता से ले रहा है और इस पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि संतों के बीच इस बात को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है कि स्वामी प्रबोधानंद गिरि के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाए।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अखाड़ा सूत्रों का कहना है कि आरोपों को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

