एस डी एम ने व्यवसाय के लिये किया है 143 ,अन्यथा अनुमति होगी निरस्त।
हरिद्वार :नगर निगम की जिस 33 बीघा भूमि का लैंड यूज चेंज कराया गया है वह लैंड यूज एसडीम अजय वीर सिंह ने कृषि से व्यावसायिक करते हुए 143 की अनुमति दी है इसमें साफ लिखा है कि यदि भूमि व्यवसाय के अलावा किसी अन्य प्रयोजन में प्रयोग की जाती है तो यह अनुमति निरस्त मानी जाएगी लेकिन जितेंद्र सुमन और तीसरे अन्य व्यक्ति ने इस जमीन को व्यवसाय का नाम देकर 143 कराया और नगर निगम को बेच दिया जबकि एसडीएम अजय सिंह के आदेश में साफ लिखा है कि इस जमीन पर केवल व्यवसाय ही हो सकता है अब वहां पर कौन सा व्यवसाय हो रहा है यह तो पता नहीं लेकिन फिलहाल वहां नगर निगम का कूड़ा जरूर डाला जा रहा है तो केवल कूड़ा डालने के लिए इस जमीन का 143 कराया गया और सरकार के करोड़ों रुपए स्वाहा कर दिए गए।

