30 Mar 2026, Mon
Breaking

शिवसेना शिंदे के नेता अभिषेक वर्मा ने किया गंगा पूजन

बिहार की जीत राष्ट्रवाद, विकास और संगठन के परिश्रम की विजय है-अभिषेक वर्मा

हरिद्वार, 21 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलने पर शिवसेना शिंदे के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डा.अभिषेक वर्मा ने परिवार सहित गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक कर देश की प्रगति की कामना की।

हरिद्वार आए डा.अभिषेक वर्मा धर्मपत्नी अंका वर्मा एवं पुत्र युवराज आदितेश्वर वर्मा के साथ सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर भी पहुंचे और मां काली की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वीआईपी घाट पर गंगा पूजन के दौरान डा.अभिषेक वर्मा ने कहा कि बिहार की जीत राष्ट्रवाद, विकास और संगठन के परिश्रम की विजय है।

बिहार में एनडीए ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एनडीए की विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाकर एनडीए पर विश्वास जताया। शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। जिसका नतीजा सामने आया और एनडीए के घटक दलों ने बंपर जीत हासिल की और नीतीश कुमार ने लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed