हरिद्वार। शिवालिक नगर ,नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा के विरुद्ध नगर पालिका शिवालिक नगर के विपक्षी सभासदों ने आज जोरदार प्रदर्शन करने का प्रयास किया तो पुलिस से इन सभासदों की कहां सुनी हो गई और पुलिस ने इनको नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के विरुद्ध भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन नहीं करने दिया ।
राजीव शर्मा पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप के साथ ही आय से अधिक संपत्ति व सिडकुल में एक आलीशान कोठी के अलावा तमाम संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं राजीव शर्मा दूसरी बार नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष बने हैं। शिवालिक नगर, नगर पालिका का अध्यक्ष बनने से पहले राजीव शर्मा की माली हालत कोई बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी एक साधारण से बीजेपी के कार्यकर्ता हुआ करते थे ।

नगर पालिका शिवालिक नगर का अध्यक्ष बनने के बाद मानो उनकी लॉटरी लग गई हो और वह चंद दिनों में ही करोड़ों में खेलने लगे। इस पैसे को अर्जित करने व कई और कार्यों में भी अनियमितताएं करने का आरोप खुद नगर पालिका शिवालिक नगर के सभासद ही राजीव शर्मा पर लगाते हैं लेकिन क्योंकि यह सभी सभासद विपक्ष से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उनकी बात को अनसुना कर दिया जाता है ।
अंतरिक्ष सिटी में राजीव शर्मा की कोठी देखकर तो कोई भी कह सकता है के अध्यक्ष जी के पास नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद अच्छा खासा माल आया है ।
अब यह माल अध्यक्ष जी ने कैसे अर्जित किया है यह तो अध्यक्ष जी जानते होंगे या बीजेपी के कार्यकर्ता बता सकेंगे। अध्यक्ष जी को सर्व गुण सम्पन्न कहा जाता है।एस पी सदर को इन प्रदर्शन करियो ने उत्तराखंड के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया है।राजीव शर्मा इन सभी आरोपो को बेबुनियाद बताते है।

