14 Feb 2026, Sat

सिडकुल पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध तमंचों व कारतूस सहित दबोचा

हरिद्वार

कहाँ से ला रहे हैं अवैध असलहा पुलिस कर रही है गहन पूछताछ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों अनिकेत एवं गौरव कुमार को अवैध तमंचों सहित हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिये गये व्यक्ति नवयुवक हैं, जो प्रारंभिक पूछताछ में यह बताते पाए गए कि वे शौकिया तौर पर एवं किसी अपराध करने की नीयत से तमंचे लेकर घूम रहे थे तथा अवैध शस्त्र बेचने के उद्देश्य से सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय थे।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि उन्होंने ये तमंचे भोगपुर निवासी गगन नामक व्यक्ति से खरीदे थे।

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *