29 Mar 2026, Sun

कांग्रेस पार्टी में नव वर्ष पर कुछ फेरबदल किया जा सकता है प्रियंका गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जा सकता है।

नई दिल्ली । भारतीय कांग्रेस कमेटी इस समय काफी प्रयास के बावजूद कोई कारनामा दिखा नहीं पा रही है ,राहुल गांधी यात्राएं करने , बम फोड़ने व फर्जी मतदान व वोट चोरी पर बातें तो बहुत कर रहे हैं। लेकिन इन बातों से आम जनमानस पर कोइ असर नहीं पड़ रहा है, कांग्रेस को कोई लाभ हो इसको लेकर अब कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू हो गई है । सबकी नजर प्रिंयका गांधी की ओर जा रही है, प्रियंका गांधी ही कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकती हैं

नए वर्ष 2026 में कॉंग्रेस पार्टी में हो सकता है फेरबदल,प्रिंयका को दी जा सकती है बड़ी जुम्मेदारी।

चर्चा है की नए वर्ष में प्रियंका गांधी को भारतीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है इसके अलावा और भी कई फेरबदल कांग्रेस में किये जा सकते हैं, जिससे उम्मीद है की भविष्य में कांग्रेस कोई करिश्मा कर सकती है ।क्योंकि बीजेपी में भी केवल माननीय नरेंद्र मोदी माननीय अमित शाह के अलावा किसी और की न तो चलती है ना किसी अन्य को बोलने की इजाजत है, इसलिए बीजेपी के अंदर भी इन दोनों ही माननीयों के प्रति एक अजीब सा वातावरण बनता जा रहा है।

जो शायद यह दोनों लोग नहीं समझ रहे हैं ।इसका लाभ भी प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को मिल सकेगा। और कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कोई ना कोई करिश्मा तो अवश्य दिखाएंगी लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ विपक्ष को भी एक होकर काम करना होगा तभी जाकर बीजेपी को विपक्ष में बैठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *