29 Mar 2026, Sun

थाना गंग नहर छेत्र के स्पा सेंटर 20-20” पर छापा। कंडोम, अनैतिक सामग्री बरामद

रूड़की । अनैतिक व्यापार पर हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 04 महिलाओं सहित 01 पुरुष हिरासत में रुड़की क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं थाना गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 1 पुरुष को अनैतिक देह व्यापार के तहत गिरफ्तार किया। मौके से नक़दी, कंडोम, मोबाइल फ़ोन आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।पुलिस द्वारा गुरमीत सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी सहारनपुर को भी मुख्य संचालक एवं अनैतिक व्यापार का आरोपी बनाया गया है। गुरमीत सिंह फरार चल रहा है एवं उसकी तलाश जारी है।स्पा सेंटर से पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला गुरमीत सिंह की मंगेतर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *