देहरादून।
फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर उनकी सुगम यात्रा के लिये दी अपनी शुभकामनाएं
श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में ली जानकारी
बरसात के मौसम के दृष्टिगत ड्यूटीरत अधिकारियों/कर्मचारियों को बरसात से बचाव हेतु छतरी व बरसाती किये वितरित*
ड्यूटी के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिये निर्देश*
भ्रमण के उपरान्त थाना रायवाला का किया आकस्मिक निरीक्षण
देहरादून। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात एसएसपी देहरादून द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये साथ ही बरसात के मौसम के दृष्टिगत कावड मेले मे ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीयों को बरसात से बचाव के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा बरसाती तथा छाते वितरित किये गये।

