31 Mar 2026, Tue

भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हर की पैड़ी पहुंचे एसएसपी डोबाल

कांवड़ यात्रा का अंतिम दौर जारी

मातहत संग संध्या आरती में हुए सम्मिलित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हरिद्वार। कावड़ यात्रा 2025 अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है। आज भारी भीड़ के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मातहत संग शहर में मेला क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हर की पैड़ी पहुंचे।

इस दौरान एसएसपी ने संध्या आरती में सम्मिलित होकर मातहत पुलिस ऑफिसर्स को सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं कांवड़ियों को उनके गंतव्य रवाना करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त हर की पैड़ी अवश्य आता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *