12 Feb 2026, Thu
Breaking

लक्सर गोलीकांड की निष्पक्ष जाँच के लिए एसएसपी हरिद्वार का बड़ा कदम, एसआईटी का किया गठन*विनय त्यागी की मौत के हर पहलू की जाँच करेगी पुलिस

हरिद्वार

क्षेत्राधिकारी नगर (हरिद्वार) के नेतृत्व में गठित एसआईटी, हर एंगल से करेगी गहन जाँच

पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध

हरिद्वार। विगत दिनों लक्सर में गोलीकांड संबंधी गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष जाँच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले की प्रत्येक पहलू से निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं सही जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

जाँच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर (हरिद्वार) शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है, जिनके नेतृत्व में गठित एसआईटी द्वारा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से जाँच कर समय से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

एसआईटी टीम

एसआई मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष पथरी
एसआई अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष बहादराबाद
एसआई विपिन कुमार कोतवाली लक्सर
एचसी विनोद कुंडलिया कोतवाली लक्सर
कांस्टेबल महिपाल सीआईयू यूनिट (रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed