31 Mar 2026, Tue

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर करारा प्रहार – थाना कुंडा पुलिस ने चुनाव से पहले संगठित षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, 02 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं अपराधमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र, करनपुर से जुड़े एक संगठित षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

जांच में पाया गया कि मृतक राहुल कुमार (निवासी करनपुर कॉलोनी, थाना कुण्डा) की विषाक्त पदार्थ देकर योजनाबद्ध हत्या की गई, ताकि अपराधियों के परिवार के चुनावी प्रत्याशी को लाभ प्राप्त हो सके

 

जांच में सामने आए प्रमुख तथ्य
19.07.2025 की CCTV फुटेज में पाया गया कि सुबह 06:32:28 बजे नशा मुक्ति केंद्र के कैमरे संदिग्ध रूप से बंद और 07:18:37 बजे पुनः चालू हुए, जबकि केंद्र में डबल इन्वर्टर व जनरेटर होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित नहीं थी।

DVR व अन्य फुटेज से स्पष्ट हुआ कि सुखविन्दर सिंह उर्फ छिन्दर, बलविन्दर सिंह चन्देल और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता (फरार) ने राहुल को केंद्र से पन्नू फार्म की ओर ले जाकर अपराध को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *