1 Apr 2026, Wed

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — पहचान छिपाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न करने तथा अपनी पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण

दिनांक 14 अक्टूबर कोतवाली रुद्रपुर में एक महिला द्वारा तहरीर दी गई की एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान एक व्यक्ति आहद ठाकुर नाम से हुई थी, जो स्वयं को हिन्दू बताता था। कुछ समय पश्चात उक्त व्यक्ति ने उसकी रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

महिला ने बताया कि आरोपी ने धमकी और दबाव देकर उसे रुद्रपुर स्थित एक होटल में बुलाया, जहाँ उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला को ज्ञात हुआ कि आरोपी का वास्तविक नाम आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर है, जो अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर हिन्दू नाम से धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
मामले में FIR संख्या 497/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (कपटपूर्ण साधनों का उपयोग कर यौन संबंध बनाना, जिसमें पहचान छिपाना शामिल है) तथा धारा 318(4) (छल कर बेईमानी से लाभ प्राप्त करना — जैसे पहचान पत्र में नाम परिवर्तन कर धोखा देना) में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से आरोपी आहद खान को गिरफ्तार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *