31 Mar 2026, Tue

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख: साढ़े चार लाख की चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार!

उधमसिंह नगर।
ANTF व थाना पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो नशा तस्कर दबोचे

जनपद ऊधमसिंहनगर को “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” बनाने के अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा महोदय के कड़े निर्देशों पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के क्रम में, थाना पंतनगर और एंटी- नारकोटिक्स टास्क फोर्स रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, 1.5 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव में नशे की रोकथाम और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, दिनांक 20 जुलाई 2025 की रात्रि को थाना पुलिस और ए.एन.टी.एफ रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

थाना पंतनगर क्षेत्रांतर्गत हल्द्वानी-रुद्रपुर राजकीय सड़क मार्ग पर हिंदुस्तान जिंक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जाने वाले कट पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान, एक बुलेट मोटरसाइकिल (UK-04 AP-2867) पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर, उनके कब्जे से कुल 01 किलो 548 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *