29 Mar 2026, Sun

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख: पत्नी का हत्यारा मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख का एक और उदाहरण सामने आया है। थाना गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

*मामला और जांच*
➡️ यह घटना 21 जून 2025 को हुई, जब शाम लगभग 6:30 बजे इस्तकार (निवासी मीरापुर मीरगंज, रामपुर) ने थाना गदरपुर में शिकायत दर्ज कराई। इस्तकार ने बताया कि उसके बहनोई शादाब, ससुर नवाब हुसैन, देवर नदीम और समद ने मिलकर उसकी बहन मुर्सलीन जहां (शादाब की पत्नी, निवासी धीमर खेड़ा, गदरपुर) को प्रताड़ित किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

➡️ इस जघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए, *एसएसपी ऊधमसिंहनगर* ने अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश , थाना गदरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरागरसी, पतारसी और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली।

*अभियुक्त की गिरफ्तारी और खुलासा*
➡️ आज, 22 जून 2025 को, पुलिस ने नामजद अभियुक्त शादाब धीमरखेड़ा, गदरपुर, उम्र 38 वर्ष को मोतियापुर तिराहे से लगभग 300 मीटर आगे काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए शादाब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशा करता था। घटना के दिन वह नशे में था और खाना मांगने को लेकर उनका विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते शादाब ने अपनी पत्नी मुर्सलीन के पेट में चाकू से तीन-चार वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *