रुड़की। रुड़की में एसटीएफ व ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने एक मकान में चल रही नामी दवा कंपनियों की फर्जी फैक्ट्री को पड़ा है इस दवा फैक्ट्री में नकली नामी कंपनियों के 16000 से अधिक इंजेक्शन व 300 किलो कच्चा माल जप्त किया गया है कामाख्या न्यूज़ पिछले 6 महीने से लगातार शोर मचा रहा है लगातार लिख रहा है।

के पूरे जनपद की फार्मा कंपनियों में से अधिकांश कंपनियों में नकली दवाइयां व सब स्टैंडर्ड दवाइयो के साथ-साथ नशीली दवाइयां बन रही हैं लेकिन किसी की कान पर जूं नहीं रेंग रही है जब भी एसटीएफ या ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती जिस जगह भी छापा मारती।

वहां कहीं ना कहीं गड़बड़ अवश्य मिलती है यदि हरिद्वार की कुछ अन्य फैक्ट्रियों पर भी और भगवानपुर की अन्य फैक्ट्रियों पर भी निरंतर छापेमारी की जाए तो वहां पर निश्चित रूप से अधिकांश फैक्ट्री में नकली दवाई बनने के साथ ही सब स्टैंडर्ड दवाइयां बनने व नशीली दवाई बनने का जखीरा और भी भारी मात्रा में बरामद हो सकता है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ।

यह दवाइयां उत्तराखंड के देवबंद में बनाकर पूरे उत्तराखंड में सप्लाई होने के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। एसटीएफ व ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती इन लोगों से और पूछताछ कर रहे हैं।

