31 Mar 2026, Tue
Breaking

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: आकांक्षा कोंडे

हरिद्वार। जनपद के विकासखंड बहादराबाद के शाहपुर, शीतलाखेड़ा स्थित सरकारी परिवार कल्याण उपकेंद्र भवन को बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के ध्वस्त किए जाने के मामले में अब एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवा दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और हस्तक्षेप के बाद पुलिस चौकी फेरुपुर, थाना पथरी (हरिद्वार) में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed