29 Mar 2026, Sun
Breaking

स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ एसएसपी हरिद्वार की पहल पर पुलिस लाइन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन

हरिद्वार

106 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ, समय रहते हुई स्वास्थ्य जाँच

कैलाश हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हृदय, शुगर, बीपी व ईसीजी जाँच कर दिया गया स्वास्थ्य परामर्श

सर्दियों में संतुलित आहार, कम तेल-घी और गर्म पानी के सेवन से ही संभव है हृदय रोगों से बचाव, हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह

आज दिनांक 08/01/ को एसएसपी हरिद्वार की पहल पर पुलिस लाइन, हरिद्वार में कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 106 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर (BP), शुगर एवं ईसीजी (ECG) की जांच निःशुल्क की गई।

स्वास्थ्य शिविर में कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें डॉ. निगम (जनरल रोग विशेषज्ञ), डॉ. रिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. यज्ञ (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. पायल (आहार विशेषज्ञ) साथ ही हेमंत त्यागी, विजेंद्र कंडारी, सागर एवं लवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed