14 Feb 2026, Sat
Breaking

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की/अपराध गोष्ठी ली गई।* मीटिंग में उनके द्वारा सर्वप्रथम सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गयी।

उत्तरकाशी। सभी सीओ/प्रभारियों को मानसून सीजन के दृष्टिगत अतिरिक्त सावधानी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुये बताया गया कि बरसात का सीजन समाप्ति की ओर है, अगले कुछ दिन बारिश के अलर्ट को देखते हुये सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आपदा सीजन विशेषकर हर्षिल,धराली आपदा के दौरान विपरीत परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी अधिकारी/कर्मियों का हौसला-अफजाई करते हुये आपदा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना हर्षिल 02 , कोतवाली मनेरी से 01 पुलिस कर्मी सहित 06 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीसीटीएनएस व अन्य ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा करते हुये सभी अधिकारी/कर्मियों को पोर्टल के संचालन व अपडेट रखने के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। सभी कर्मियों को अपने-अपने बीट में नियमित भ्रमण व निगरानी रखने, अपराध नियंत्रण व कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतों के साथ-साथ लपरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

बरसात के सीजन के बाद चारधाम यात्रा में पुनः श्रद्धालुओं के आवागमन बढने के दृष्टिगत सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश व सावधानियां बताई गयी।अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बाहरी देश/ प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्र, समन, वारण्ट आदि के त्वरित निस्तारण के साथ अवैध नशे की रोकथाम हेतु नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसने तथा नशा उन्मूलन, साइबर, महिला व अन्य अपराधों के प्रति जनजागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed