हरिद्वार । हरिद्वार जनपद के दोनों आला अधिकारियों ,जिला अधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने निर्णय ले लिया है , की अब हरिद्वार को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराना है, जिसके लिए दोनों अधिकारी बाकायदा ,नगर निगम आयुक्त व एचआरडीए के सचिव के साथ ही एसपी सिटी व अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ शहर का निरीक्षण भी कर चुके हैं। चंडी देवी मंदिर पर सभी अतिक्रमण कारियो को हटा दिया गया है। और कुछ के खिलाफ मुकदमे भी कायम किए गए हैं ।ठीक इसी तरीके का कार्य हर की पैड़ी, अप्पर रोड ,मनसा देवी व मनसा देवी रोपवे मार्ग पर के साथ-साथ रेलवे रोड तक किया जाएगा।
चेतावनी दी जा रही है की अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण खुद हटा ले, अन्यथा अब अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण तो हटाया जाएगा ही साथ ही जो लोग अतिक्रमण करते हुए मिले उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे भी कायम कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तथा जो लोग कानूनी कार्रवाई करने के बावजूद भी अतिक्रमण को पुनः स्थापित करेंगे उनको और सख्त रूप से दंडित कर जुर्माना किया जायेगा, हर हाल में अतिक्रमण से शहर को मुक्त कराया जाएगा। हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने एक पत्र भी जारी कर दिया है । की नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी ,पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी के साथ ही राजा जी नेशनल पार्क व फॉरेस्ट विभाग के अधिकारीयो के क्षेत्र में कहीं अतिकर्ममन होता हुआ पाया गया तो उनकी जुम्मेदारी तय करते हुए, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

चंडी देवी मंदिर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के आदेश पर श्यामपुर पुलिस ने 2 घंटे में सारा अतिक्रमण हटाकर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमे भी कायम किए हैं। और यही कार्यवाही शहर के अन्य अतिक्रमण कारियो के साथ भी अमल में लाई जाएगी। इसलिए जुर्माना और मुकदमों से बचने के लिए खुद ही अतिक्रमणकारि अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले जिससे उन्हें बाद में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े, क्योंकि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है की वे अब किसी भी दिन अनायास शहर का निरीक्षण करने निकला करेंगे ,और अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण कारियो को तो दंडित किया ही जाएगा, साथ ही जिनके क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ है ऐसे नगर निगम के कर्मचारी , पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही राजा जी नेशनल पार्क हो या फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

