12 Feb 2026, Thu

मुख्यमंत्री ने भजन संध्या में भी शिरकत करने का साथ ही ,पौधा रोपण भी किया

हरिद्वार।सावन मास में हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में पहुंचे , कांवरियों से रूबरू होने आए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां आज कावरियो के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं कांवरियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई ।

साथ ही भजन संध्या में भी शिरकत की, भजन संध्या का आयोजन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज द्वारा कराया गया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया भजन संध्या सुनने के लिए हरिद्वार के सभी आला अधिकारियों के साथ ही आईजी राजीव स्वरूप व राज्यसभा सांसद के अलावा बीजेपी के कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *